आओ सुनाऊ एक लड़की की कहानी
आओ सुनाऊ में तुम्हें एक लड़की की कहानी, क्या होता है उसका अस्तित्व खुद वह भी ना जानी। ऐसे तो भगवान् ने उसके कई रूप है बनायें , लेकिन कोई तो उससे पूछो की क्या उसको वो है भाए। कभी है वो बेटी , तो कभी बीवी , कभी है माँ , तो कभी बहन , ये कैसी नीति भगवान् ने है बनाई , अपनी होके भी बेटी होती है पराई। कहने को तो भगवान् ने उसको दो घर है दिए। लेकिन एक कहता है की है ये पराई , और दूजा कहता है की है ये पराये घर से आई। कहने को तो कहते है लोग की होती बीवी घर की रानी , मगर शायद असल में होती है नौकरानी। भगवान् ने दिया है उसको पद अर्धांगिनी का , होती है वो पतिव्रता , जैसे की सुनी होगी सबने सती की कथा। दुनिया में सबसे निस्वार्थ प्रेम करती है माँ , खुद के कोख में ...